बस्ती। लोकसभा सभा चुनाव को लेकर तापमान बढ़ने लगा है। सभी पार्टियों ने मतदाताओ के बीच पहुंचना सुरु कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी शक्ति केन्द्र स्तरीय पथ सभाओ (नुक्कड़ सभा) के माध्यम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही। अभियान के संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने बताया की बस्ती लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने कुल चार सौ शक्ति केन्द्र बनाये है, जिसके मैनेजमेंट के लिए हर शक्ति केन्द्र पर संयोजक और प्रभारी नियुक्त किए गये है। जमीनी स्तर पर पार्टी गतिविधियों को पहुचाने में इस कड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इन्ही के बदौलत भाजपा शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाओ का आयोजन कर रही है। 19 अप्रैल से सुरु होकर 28 अप्रैल तक यह सभाये चलेंगी। पुरे लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार हर दिन 50 नुक्कड़ सभाए आयोजित हो रही है। जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सक्रियता से भाग ले रहे है। संगठन द्वारा सहयोगी दल जैसे अपना दल, निषाद पार्टी, राजभर पार्टी और रालोद के नेताओ को भी आमंत्रित किया जा रहा है। नुक्कड़ सभाओ को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विधायक अजय सिंह, संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, अरविन्द पाल, प्रमोद पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह भोलू, मनोज सिंह ने चुनावी जन संपर्क अभियान मे लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में प्रचार करते हुए कहाँ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की कल्पना साकार हो रहा है, गरीब कल्याण की सारे सुविधा मोदी की गारंटी में पुरा हो रहा है, मोदी जी के सुशासन में योजनाओं का सांय सांय काम हो रहा है, हमारा देश मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है इन सब बातों को लेकर पुनः प्रधानमन्त्री बनाने के लिए सभी गाँवों में जनता जनार्दन को जिताने के लिए आह्वान किये है।
लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के नेताओ ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार बस्ती के हर गाँव से आप सबके सहयोग से 400 पार करना है, जिसके लिए आप हमारे भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को 25 मई कमल छाप मे बटन दबाकर आशीर्वाद प्रदान करना है।
इस अवसर पर श्रीश पाण्डेय, अमित चतुर्वेदी, देव दीपक पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, मती ममता पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह , उमेश मद्धेशिया, अजय सिंह, सुजीत सोनी, शिव चरन जायसवाल, सिन्कू सिंह, मनोज राजभर, राजमणि पटेल, बजरंग बिहारी पाण्डेय, मती करुणा सिंह, वैभव पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय सहित शक्ति केन्द्र प्रभारीगण, बूथों के अध्यक्षगण, भाजपा के पदाधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, महिला मोर्चा के बुथ अध्यक्षगण माता-बहने, युवा मोर्चा के साथीगण एवं मतदातागण सम्मिलित हुए।
No comments:
Post a Comment