बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाडा के अन्तर्गत जे.ई./ए.ई.एस. रोग की रोकथाम हेतु चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण कार्यक्रम आगामी 30 अप्रैल तक संचालित है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत समस्त कृषको एवं जनसमुदाय को रोग से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जागरूक किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि अभियान में चूहा नियंत्रण का साप्ताहिक कार्यक्रम, चूहा नियंत्रण की अन्य विधाएं, चूहा नियंत्रण अभियान का क्रियान्वयन एवं मच्छर प्रतिरोधी पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
No comments:
Post a Comment