बस्ती। कभी बीजेपी के कार्यकर्ता रहे चंद्रमणि पाण्डेय श्सुदामाश् ने एक बार पुनः घर वापसी करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। इस बात की घोषणा भाजपा सांसद और लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा की चंद्रमणि पाण्डेय श्सुदामाश् जी हमारे संघर्षों के साथी रहे हैं। जनहित में संघर्ष किया है और काफी हद तक समाधान भी कराया है। चन्द्रमणि पाण्डेय जी आज एक बार पुनः भाजपा परिवार में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण किया है और हर तरह से समर्थन देने को कहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद ने कहा की चन्द्रमणि पाण्डेय श्सुदामाश् जी हमारे हमारे परिवार के अभिन्न अंग रहे हैं जो विभिन्न मुद्दों पर जनता के बीच आवाज उठाते रहते हैं। आज हम लोगों के बीच एक बार पुनः मौजूद है हम लोग उनका स्वागत करते हैं। आपके आने से निश्चित रूप से भाजपा को मजबूती मिलेगी। 4 जून को हम लोग फिर एक बार कमल खिलाएंगे और मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले चंद्रमणि पाण्डेय श्सुदामाश् ने कहा कि मैं और मेरा परिवार राममय में रहा है। मेरे परिवार के लोग अयोध्या में कार सेवा में रहे हैं। मैं और मेरा भाई कर सेवकों के लिए लंच पैकेट ले जाते थे। मैं पार्टी में विभिन्न पदों पर रहा और जिले में सर्वाधिक भाजपा के सदस्य बनाएं। कई कारणों के बाद हमने भाजपा को छोड़ दिया था। लेकिन राम को कभी नहीं छोड़ा। रालोद में प्रदेश सचिव रहते हुए भी हमने अयोध्या में कई कार्य कराए। आज मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बन गया है तो लिए राम के नाम पर हम सभी एक बार फिर जुड़े। राम, श्याम, बाबा विश्वनाथ के नाम पर एक बार फिर मैं भाजपा को अंगीकार कर रहा हूं जैसे 2014 में हमने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री से ना डर करके भाजपा को विजय दिलाया था एक बार पुनः भाजप के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी विजय दिलाएंगे।
सुदामा ने कहा कि अपने भाजपा परिवार में रहकर जनहित के आवाज उठाएंगे और कार्य भी करेंगे कोई इस गलतफहमी में ना रहे कि भाजपा पार्टी में रहकर मेरी आवाज दब जाएगी मैं कार्य करता रहूंगा और पार्टी को मजबूती देता रहूंगा।
पत्रकार वार्ता में राना दिनेश सिंह, नपा अध्यक्ष प्रतिनधि अंकुर वर्मा, रामचरन चौधरी, अमृत कुमार वर्मा डब्लू, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, वागीश सिंह, जॉन पाण्डेय उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment