गोरखपुर। प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना खोराबार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 740/2018 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 से सम्बन्धित 25,000/रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सिकरौदा थाना जौरा तहसील जौरा जिला मुरैना मध्यप्रदेश वर्तमान पता आजाद नगर वार्ड नं0- 1 म0नं0- 48 थाना शहर बल्लभगढ़, फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर 20 जून 2018 को एक 10 चक्का ट्रक व स्वीफ्ट डिजायर कार में शराब की तस्करी हेतु 885 पेटी देशी अवैध शराब ले जाया जा रहा था, जिसे स्वाट टीम गोरखपुर व थाना खोराबार पुलिस द्वारा रामनगर करजहाँ से पकड़ा गया था। अभियुक्तों द्वारा एक गिरोह बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। इस गिरोह पर अंकुश लगाने हेतु अभियुक्तों के विरूद्ध 6 सितम्बर 2018 को थाना खोराबार पर मु0अ0सं0 740/2018 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत किया गया था।
No comments:
Post a Comment