बस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन 29 अप्रैल से 6 मई तक होगा। जिसको लेकर जनपद बस्ती में नामांकन प्रक्रिया में शान्ति व कानून व्यवस्था स्थापित करने हेतु निम्नवत रूट डायवर्जन प्लान किये गये है।
- अमहट से होकर आने वाले वाहन जिनको कंपनी बाग गांधीनगर रोडवेज फवारा जाना है वह वहां रामचंद्र शुक्ल तिराहे से डीएम आवास होते हुए कबीर तिराहा चेतक तिराहा कंपनी बाग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे
- गांधीनगर से आने वाले वाहन जिनको अमहट होते हुए फूटहिया जाना है वह वाहन कंपनी बाग चेतक तिराहा डीएम आवास रामचंद्र शुक्ल तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे
- बड़ेबन से आने वाले वाहन फवारा तिराहा रौता मालवीय तिराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे
- शास्त्री चौक से कलेक्ट्रेट की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी
वी मार्ट से कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- पुराने डाकखाना से आने वाली वाहन पकौड़ी तिराहा होते हुए रामचंद्र शुक्ल तिराहा कबीर तिराहा चेतक तिराहा होते हुए कंपनी बाग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
No comments:
Post a Comment