<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 5, 2024

समाजवादियों ने जयन्ती पर निषादराज गुह्य, महर्षि कश्यप को किया नमन्


बस्ती । शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निषादों के राजा गुह्य और महर्षि कश्यप को उनकी जयंती पर याद  किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम और पार्टी की मासिक बैठक में महेन्द्रनाथ यादव कहा कि निषाद वंश के ऋंगवेरपुर के राजा गुह्य ने  वनवासकाल में श्रीराम राम,सीता तथा लक्ष्मण को अपने नगर में रात्रि विश्राम का आश्रय देने के साथ ही केवटराज से गंगा पार करवाया था। वहीं ऋषि कश्यप का समाज निर्माण में विशेष योगदान रहा। हमें अपने महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि लोकसभा का चुनाव शुरू हो गया है, सपा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाय। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है। एकजुटता से ही जीत मिलेगी। कहा कि भारत की गंगा यमुना संस्कृति विविधता लिये हुये है। हमें अपने ऋषियों, मुनियों, विद्वानों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी।

कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल’ पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, राम सिंह यादव, समीर चौधरी, रामशंकर निराला, गुलाब चंद सोनकर, मो. स्वालेह, पंकज निषाद,  गीता भारती आदि ने कहा कि  निषादराज निषादों के राजा का उपनाम है। वे ऋंगवेरपुर (वर्तमान-प्रयागराज) के महाराजा थे, उनका नाम महाराज गुहराज निषादराज था। वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में राम, सीता तथा लक्ष्मण को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था । वहीं सृष्टि के सृजक सप्तऋषि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस-पुत्र और मरीची ऋषि के महातेजस्वी पुत्र थे। इन्हें अरिष्टनेमी के नाम से भी जाना जाता था। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे परब्रहा्रा परमात्मा के  ध्यान में मग्न रहते थे। उनका अखण्ड तप, अलौकिक ज्ञान, धर्मनिष्ठा, परोपकारिता, अद्भूत तेज आदि समस्त लोकों में गुंजायमान था। सृष्टि की सृजना में महर्षि कश्यप जी का अनूठा एवं उल्लेखनीय योगदान था। इसी कड़ी में वक्ताओं ने बूथ स्तर पर सपा की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन त्रिपाठी, रजनीश यादव, अशोक यादव, विश्वम्भर चौधरी, रजवन्त यादव, फौजदार यादव, संतराम आर्य, चीनी चौधरी, छोटू मिश्र, गौरीशंकर यादव, दिनेश तिवारी, दीपक आर्य, कैलाश शर्मा, राजदेव प्रसाद, जोखूलाल यादव, जर्सी यादव, संजय कश्यप, फूलचन्द भारती, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विनय यादव ‘भोला’ बब्बन चौधरी, धर्मवीर यादव, रहमान सिद्दीकी, राम सुरेश सोनकर, तूफानी यादव, अवधेश मौर्य, संजय गौतम, रिन्टू यादव, प्रशान्त यादव, रामवृक्ष यादव, हनुमान गौड़, शिवम श्रीवास्तव ‘सचिन’, रामभवन यादव, मधुबन यादव, राजेश पटेल, अजय यादव, निसार अहमद, राजन प्रजापति, शिवम दूबे, सुमित निषाद, सविता, प्रिया श्रीवास्तव के साथ ही सपा एवं इण्डिया गठबंधन के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages