<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 2, 2024

रामलीला में इंडिया गठबंधन को भाजपा सांसद हरीश ने बताया फ्लॉप शो


बस्ती। रविवार को रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की रैली को भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे 'अपने राजनीतिक परिवारों को बचाने' का प्रयास कर रहे है, सांसद हरीश द्विवेदी ने विपक्षी दलों का 'फ्लॉप शो' करार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने दावा किया कि 'इंडी' गठबंधन के दलों की 'भारत बचाओ, परिवार बचाओ' रैली 'फ्लॉप शो' थी और आम आदमी पार्टी (आप) इसके लिए लोगों को इकट्ठा करने में विफल रही।

मंगलवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रेस नोट जारी कर दिल्ली में हुए महागठबन्धन की रैली पर पलटवार किया। सांसद ने कहा दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबन्धन द्वारा आयोजित रैली भ्रष्टाचार के भाईचारा का डेली शो है। जिसमे स्वयं ही भ्रष्टाचारी किस घमंड से भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। वही आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक दूसरे के साथ है, लेकिन पंजाब में एक दूसरे को जानते ही नहीं। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में राजद ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिया। कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिये। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर सांसद और विधायक जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। इनका यही काम है की जितना हो सके लूटो, हर दिन नया झूठ बोल, मोदी जी को गाली दो, देश को बदनाम करो, हिंदू धर्म को गाली दो, जमके घोटाले करो, जांच एजेंसियां जब नोटिस दे तो इग्नोर करो, कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंचो, कोर्ट भी फटकार लगाई तो विक्टिम कार्ड खेलो, देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ, जनता को गुमराह करो, सारे चोर इकट्ठा हो जाओ, जोर-जोर से छाती पीट- पीट कर बोलो कि भ्रष्टाचार बचाओ, यह करके देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, यह देश की शक्ति का अपमान करते हैं लेकिन सब लोग चुप रहते हैं। यह शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। यह उदय निधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर चुप रहते हैं। यह रामचरितमानस के अपमान पर चुप रहते हैं। यह अपने घोटाले पर चुप रहते हैं। लेकिन सजा पर सवाल उठाते हैं। यह हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। यह झूठे आरोप लगाते हैं लेकिन बाद में माफी मांगते हैं। पंजाब में जेल पर हमला होता है और यह चुप रहते हैं। उनके चेहरे पर भ्रष्टाचार और घोटाले पर काला धब्बा है। जेल में बंद नेताओं को कोर्ट भी जमानत नहीं दे रही है। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को कोर्ट जमानत नहीं दे रहा है। केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर रिमाण्ड में है। हेमंत सोरेन को जमानत कोर्ट नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स की रिकवरी को दिल्ली हाई कोर्ट सही ठहरा रहा है। लालू यादव पर कोर्ट से मामला तय हो रहा है, तो क्या इंडी ठगबंधन कोर्ट के खिलाफ ही रैली कर रहा है। आजकल देश में विपक्षी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार को मेडल की तरह पेश करने का फैशन चल पड़ा है। उनका भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है। मामला कोर्ट में हो तब भी इन सब को चिल्लाना है। कोर्ट में दलीलें काम नहीं आती तो बाहर में हल्ला मचाते हैं। आइये इंडी गठबंधन के यूपी पाटनर को जाने। आकाश से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक जिस पर घोटाले ही घोटाले के आरोप हैं इसका शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड रुपए के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। जीप घोटाले से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले तक और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने से लेकर चीन की सट्टा रूट पार्टी से द्वन शाइन करने तक इन पर आरोप लगे हुए हैं और मजे की बात यह है की इस पर गर्व से बताते नहीं थकते। कांग्रेस के तमाम नेता जी भर के जिस पार्टी को हर दिन गाली देते हैं आज उसके साथ गल बहिया कर रहे हैं। 
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा की समाजवादी पार्टी को सब जानते हैं कि उन्होंने किस तरह भ्रष्टाचार किया है, भ्रष्टाचार तो पूरा देश जानता ही है, लेकिन इनके परिवारवाद से भी उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित रही है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages