- जनता के मन में मोदी, योगी और भाजपा के प्रति उत्साह- हरीश द्विवेदी
- नामांकन में शामिल होंगे भाजपा और अन्य सहयोगी दलों के सांसद और विधायक
- संविधान के साथ खेल रही सपा बसपा और कांग्रेस
- अखिलेश यादव बयान वीर बयान देते रहेंगे
बस्ती। भाजपा सांसद और लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने कहा कि 1 मई को हमारा नामांकन है। हमें बस्ती के सम्मानित जनता कार्यकर्ता सभी का अपार जन समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। हमारे नामांकन में भाजपा के अलावा अन्य सहयोगी दलों के तमाम सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। ये बातें उन्होंने पत्रकार वार्ता में कही।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जनता के मन मे मोदी और योगी और भाजपा के प्रति जो उमंग, उत्साह दिखाई पड़ रहा है मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो मोदी जी ने संकल्प लिया है इस बार 400 पार उस संकल्प को पार करने में उत्तर प्रदेश 80 की 80 सीट जीतने जा रही है। बस्ती के सम्मानित जनता ने 2014-17, 19 में भी भारी जन समर्थन और आशीर्वाद दिया था और 24 में भी भाजपा को अपना समर्थन देने के लिए तत्पर है। मैं बस्ती की सम्मानित जनता, कार्यकर्ता, मित्रों से निवेदन करता हूं कि कल पर्चा दाखिला में आकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जी को हमारी पार्टी को और मुझे अपना समर्थन दें यही आशीर्वाद और समर्थन मोदी और योगी और हमारा मनोबल बढ़ा रहा है। पिछले 10 वर्षों में मोदी की केंद्र सरकार और 7 वर्ष में योगी की उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिस प्रकार गरीब के कल्याण के लिए किसान मजदूर माता बहनों के सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किया है उसको देश और प्रदेश की जनता मानती है कल कप्तानगंज से 11रू00 बजे रोड शो किया जाएगा जिसे यहां की जनता ऐतिहासिक बनाने जा रही है।
- संविधान के साथ सपा बसपा और कांग्रेस खेल रही
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा लगातार विपक्ष संविधान के साथ खेल रहा है संविधान में विपक्ष की कोई आस्था नहीं। कांग्रेस इस देश में 55 वर्षों से ज्यादा शासन की और 55 वर्षों में देश के पिछड़ों को जो अधिकार मिलना चाहिए था नहीं मिला। पिछड़ा वर्ग आयोग को ठंडे बस्ते में डालने का कार्य कांग्रेस ने किया। सपा बसपा ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिलवाया इसे संवैधानिक दर्जा नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिलवाया। संविधान के साथ सपा बसपा कांग्रेस खेल रही है ना कि भारतीय जनता पार्टी । भाजपा ने पिछड़ों को सम्मान देने के लिए देश के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की सबसे बड़ा स्मारक बनवाया, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया, कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का नाम लेकर लोग राजनीति करते थे लेकिन उनका स्मारक बनवाने का कार्य कोई नहीं किया यदि किया तो वह भाजपा ने किया। पूरे देश में पंच तीर्थ का स्मारक बनाकर उनका विकास किया। आज पिछड़ों दलितों और आदिवासियों को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मोदी सरकार ने दिया है।
- अखिलेश यादव बयान वीर है बयान देते रहेंगे
हरीश द्विवेदी ने कहा अखिलेश यादव 2017 और 22 में कह रहे थे कि भाजपा साफ हो जाएगी। अखिलेश यादव अपनी पार्टी के लिए कितना शुभ है यह वही बताएंगे जब से उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है कोई चुनाव नहीं जीती यह रिकॉर्ड अखिलेश यादव का है अखिलेश यादव बयान वीर हैं बयान देते रहेंगे।
- पूर्व कैबिनेट मंत्री के भाजपा ज्वाइन करने की हमें कोई जानकारी नहीं
हरीश द्विवेदी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर बोले हमारे स्तर से ऐसी कोई बात नहीं चल रही है। पार्टी के स्तर पर उनकी क्या बात हो रही है इसकी हमें जानकारी नहीं है। पार्टी के स्तर पर उनकी कोई बात हुई होगी तो उसे वही बता पाएंगे।
No comments:
Post a Comment