फिल्म प्रदर्शन के बाद लेखक अशोक जमनानी से होगा संवाद
भोपाल | विश्व संवाद केंद्र भोपाल में सतपुड़ा चलचित्र समिति के द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना पर आधारित फिल्में निरंतर दिखाई जाती हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार शाम पांच बजे से 100 वीं फिल्म 'Who Am I' का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अभिनव द्विवेदी ने बताया कि - फिल्म प्रदर्शन के पश्चात फिल्म के लेखक/ ख्यातिलब्ध कथाकार अशोक जमनानी के साथ चर्चा सत्र का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने फिल्म प्रदर्शन एवं संवाद के कार्यक्रम में सभी से पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि - यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क होगा। साहित्य - सिनेमा एवं कला जगत के साथ - साथ समस्त क्षेत्रों के गणमान्य जनों के लिए यह कार्यक्रम एक सुखद अनुभव होगा।
No comments:
Post a Comment