<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 23, 2024

कांग्रेस पार्टी का आवाह्न, लोकतंत्र बचाने को आगे आये जनता

बस्ती। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज किये जाने पर पार्टी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष का सामना करने को तैयार नही है। इसीलिये अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक तरीके अपनाकर एक सुनियोजित साजिश के तहत विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है।


लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, पार्टियों के नेता जनसभाओं और प्रचार माध्यमों से जनता के बीच पहुंच रहे हैं लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करवाकर केन्द्र सरकार ने भारत के लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया है। भारत में लोकतंत्र बचा ही नही है। जनता ने भाजपा को समर्थन दिया तो यह आखिरी चुनाव होगा और भारत में लोकतंत्र इतिहास बन जायेगा। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा 2017-18 के एक मामले को लेकर पार्टी के खाते फ्रीज किये गये हैं जिस पर अधिक से अधिक 10 हजार की पेनाल्टी बनती है।

लेकिन पार्टी के ऊपर 210 करोड़ की पेनाल्टी लगाई गई है, यह कहां का लोकतंत्र है ? इतना ही नही आर्थिक संकट से पार्टी को उबारने के लिये पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जो धन संग्रह किया उसे भी पार्टी चुनाव प्रचार में इस्तेमाल नही कर पा रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा लोकतंत्र में सभी पार्टियों के सामने समान अवसर और संसाधन होने चाहिये लेकिन भाजपा विपक्ष को कमजोर कर, उसके संसाधनों को छीन कर अकेले चुनाव लड़ना चाहती है। इसे हर भारतीय को समझना होगा। प्रवक्ता मो. रफीक खां ने मतदाताओं का आवाह्न किया कि आगामी चुनाव देश के लिये अति महत्वपूर्ण है, इस बार चूक हुई तो भारत में लोकतंत्र नही बंचेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages