<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 9, 2024

रंगोली प्रतियोगिता में ममता समूह रही अव्वल

- हरि स्वयं सहायता समूह ने द्वितीय तो उमा ने बनाया दूसरा स्थान

बस्ती। जिला नगरीय विकास अभिकरण बस्ती यानी कि डूडा कार्यालय में शहर मिशन प्रबंधक विनीता सिंह ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें ममता स्वयं सहायता समूह को प्रथम स्थान हासिल हुआ। वहीं हरि स्वयं सहायता समूह द्वितीय व उमा स्वयं सहायता समूह तीसरे स्थान पर रही। 


डूडा की परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह ने प्रतियोगिता के उद्देश्य व उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है। शहर मिशन प्रबंधक विनीता सिंह ने समूह की महिलाओं को समूह से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। इस दौरान ममता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ममता सिंह, हरि स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नीलम मिश्रा व उमा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष उमा व उनकी टीम को प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहरी आजीविका केंद्र के मिशन प्रबंधक अरुण त्रिपाठी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दीपक गौड़, भाया राम वर्मा, लालचंद, यदुवंश चौधरी, राहुल उपाध्याय व राधेश्याम शुक्ला समेत बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages