बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और ब्रज क्षेत्र के प्रभारी लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह को विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रसन्नता का माहौल है। शनिवार को न्याय मार्ग पर सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’ के नेतृत्व में आमजन में मिठाई बांट कर खुशियों को साझा किया। कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने देर से ही सही उचित निर्णय लिया है। छात्र संघ की कोख से निकले सन्तोष सिंह का युवाआंें के बीच विशेष जनाधार है। विधान परिषद सदस्य के रूप में निश्चित रूप से उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी और सदन को सुयोग्य चेहरा मिलेगा।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सत्येंद्र सिंह भोलू ने कहा कि संतोष सिंह जी का लंबा राजनीतिक इतिहास है वह लखनऊ विश्वविद्यालय के महामंत्री और अध्यक्ष रहे और बीजेपी में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी संगठन में मंत्री और उपाध्यक्ष पद पर निष्ठा के साथ कार्य किया और उसका परिणाम है कि आज पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें विधान परिषद के रूप में सम्मान प्रदान किया।
खुशी इजहार करने वाले में सत्येंद्र बहादुर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राकेश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष हनुमानगंज भाजपा, दिलीप पांडे, शुभम पाठक, राहुल, विकास, पिछड़ा वर्ग के महामंत्री जयप्रकाश गोस्वामी के साथ ही अनेक स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment