- परिवहन विभाग ने जारी की है अधिसूचना
- दूसरे रंग का इलेक्ट्रिक तिपहिया बेचने वाले का ट्रेड होगा सस्पेंड
- एआरटीओ ने सभी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन विक्रेताओं को दी चेतावनी
बस्ती। अब सफेद रंग के ई तिपहिया वाहनों की ही बिक्री की जाएगी। इससे अलग रंग में बिक्री करने वाले डीलरों का ट्रेड निलंबित कर दिया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ पंकज सिंह ने सभी ई तिपहिया बेचने वाले डीलरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दिया है।
शासन के परिवहन अनुभाग ने उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली में 25वां संशोधन कर अधिसूचना जारी किया है कि समस्त इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन सफेद रंग में रंगे जाएंगे। इसके लिए अलग रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जिसके अनुसार एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने जिले के सभी ई तिपहिया वाहन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर हर हालत में दूसरे रंग के ई तिपहिया बेचने पर रोक लगा दिया है। साथ ही कहा है कि सभी विक्रेता सिर्फ सफेद रंग के इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की ही बिक्री करें। अन्य रंगों के ई तिपहिया अगर बेचे जाएंगे तो उन वाहनों का पंजीयन नहीं किया जाएगा। साथ ही अगर अन्य रंगों का ई तिपहिया वाहन बिक्री करते पाए जाने पर उनके ट्रेड का निलंबन कर दिया जाएगा।
महिलाओं के तिपहिया का रंग गुलाबी होगा
एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नए अधिसूचना में संशोधन के अनुसार महिला चालित सभी तिपहिया वाहनों का रंग गुलाबी होगा और शहरी क्षेत्र में प्रत्येक तिपहिया वाहनों का रंग काला व उनका ऊपरी हिस्सा पीला होगा। इससे अलग रंग प्रयोग किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
No comments:
Post a Comment