- विशेष रूप से 70वीं वर्षगांठ मनाएगा भारतीय मजदूर सघ
बस्ती। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक रोडवेज कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। जिसमें मजदूर संघ में तीन सौ कर्मचारी संगठनों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया और संघ की 70वीं वर्षगांठ विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ इस बार अपनी 70वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से और विशेष तरीके से मनाएगा। इसके साथ ही भारतीय मजदूर संघ में तीन सौ कर्मचारी संगठनों को शामिल करने का लक्ष्य मानकर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्य करना होगा। जिसे इस वर्ष हर हाल में पूरा कर लिया जाए। संघ के पदाधिकारी सत्यदेव मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चला कर सभी कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला मंत्री ओपी गुप्ता ने किया। इस मौके पर अशोक सिंह, रवींद्र चौधरी, प्रेम शंकर पांडेय, राघवेंद्र सिंह, उमेश चंद्र चौधरी, नीरज सिंह, राम प्रकाश व विनोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment