शब्बीर कुरैशी महानगर अध्यक्ष, रौनक श्रीवास्तव को मिली उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
गोरखपुर । समाजवादी पार्टी महानगर के 51 सदस्य कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से घोषित की गयी। महानगर कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रतिनिधित्व के साथ-साथ P D A को विशेष रूप से महत्व दिया गया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि जो कार्यकारिणी एवं विधानसभा अध्यक्षों को घोषित किया गया है उन सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी से हम यह आशा करते हैं कि वह सभी लोग एकजुट होकर 2024 के लोकसभा के चुनाव में गोरखपुर की लोकप्रिय प्रत्याशी काजल निषाद को जीतने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं P D A शहर गांव गली पहुंचने का काम करेंगे एवं 2018 का इतिहास पुन दोहराया जाएगा।
No comments:
Post a Comment