<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 12, 2024

केन्द्र और उत्तर प्रदेश के डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को समर्पित - हरीश द्विवेदी

बस्ती। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के संयोजन में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बाघा काड़र में ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश के डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देेते हुये कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा की जो शुरूआत किया है उससे लोगों को योजनाओं की जानकारी होने के साथ ही इसका लाभ भी पहुंचेगा।


भाजपा किसान मोर्चा गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर तिवारी ने कहा कि यह अभियान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गांव-गांव परिक्रमा करते हुए गाँव के मध्य एकत्र होकर चौपाल लगा चर्चा की जाएगी। इस अभियान के लिए सभी मंडलों में प्रभारी तय हो चुके है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है जो वैचारिक सिद्धांतों और नैतिकता पर चलती है । उन्होने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया जैसे कृषि के लिए सबसे अधिक बजट दिया गया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चीनी और दुग्ध उत्पादन में यूपी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान देश के स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है। मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण और उनकी आय बढ़ाने के लिए दर्जनों योजनाएं व कार्यक्रम लागू किए हैं। ग्राम परिक्रमा यात्रा के जरिये किसान मोर्चा भाजपा को प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जिताने और 60 प्रतिशत से अधिक मत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के सभी अभियानों से जुडकर लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वहन करें जिससे 2024 में फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प पूरा किया जा सके। ग्राम परिक्रमा यात्रा विभिन्न चरणों में जनपद के 1185 गांवों में 5 मार्च तक पहुंचेगी और लोगों को भाजपा के नीति और कार्यक्रम से जोड़ने के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जायेगी। कहा कि सरकार किसान हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम प्रभारी वरूण पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया और भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विष्णु यादव ने कार्यक्रम के रूप रेखा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आरम्भ ग्राम देवता के पूजन अर्चन से हुआ।

ग्राम परिक्रमा यात्रा में मुख्य रूप से गौर व्लाक प्रमुख जटाशंकर शुक्ल, सत्येन्द्र सिंह भोलू, नागेन्द्र सिंह ‘सिकूं’ पवन कुमार वर्मा,  विष्णु यादव, राम मौर्या, प्रदीप द्विवेदी, राघवेन्द्र, सुनील चौधरी, श्याम जी, अशोक कुमार,  बाबूराम चौधरी, वरूण सिंह,  लवकुश, राजेश निराला, विनय मिश्र, विन्दु यादव, प्रमोद कुमार, शिव प्रकाश, अशर्फीलाल, राजाराम यादव, योगेन्द्र चौधरी, राम प्रकाश, सन्तोष यादव, सुरेश कुमार, बब्लू मिश्र, अजीत शुक्ल, सोहनलाल मौर्य, विनय मिश्र, विन्दू देवी, उर्मिला, कुशलावती, सीमा, मोहिनी, आशा के साथ ही बडी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय महिलायें शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages