<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, February 21, 2024

डरपोक तानाशाह के साथ मिला है ईडी, इलेक्शन कमीशन- मो. रफीक

बस्ती। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में बस्ती से 105 कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को निजी वाहनों और इण्टरसिटी से कांग्रेसियों का जत्था लखनऊ पहुंचा। लखनऊ में के.के.सी. चौराहे से लेकर चारबाग तक राहुल गांधी की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़ देखने लायक थी। यात्रा से वापस लौटे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा इलेक्टोरेल बाण्ड, चंडीगढ़ मेयर चुनाव, बिलकिस बानो, एमएसपी, बेरोजगारी, महिलाओं और बच्चियों संग बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार, सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार सहित तमाम मामलों में मोदी सरकार बैकफुट पर है।



साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव तानाशाह बनाम लोकतंत्र होगा। जनता को तय करना होगा कि लोकतंत्र जीतेगा या तानाशाह। तानाशाह जीता तो देश में फिर इलेक्शन नही होगे। राहुल गांधी सच के साथ खड़े है और देशभर का भ्रमण कर न्याय की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होने जीएसटी, इलेक्टोरेल बाण्ड, एमएसपी, बेरोजगारी तथा चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर जो बात कहा था सच साबित हुई। प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा तानाशाह डर गया है और विपक्ष पर तरह तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रहा है। ईडी, इलेक्शन कमीशन सुनियोजित षडयंत्र के तहत कार्य कर रहा है। जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखायेगी और तानाशाही का अंत होगा।

जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने कहा दुनिया में जितने तानाशाह हुये सभी को सच से डर लगता था। इलीलिये यहां का तानाशाह मीडिया का सामना करने से घबराता है। न्याय यात्रा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, बसंत चौधरी, कौशल त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ला, नीलम विश्वकर्मा, कंचन विश्वकर्मा, सुनील पाण्डेय, गंगा प्रसाद मिश्रा, मो. अशरफ, अलीम अख्तर, शौकत अली नन्हू, नफीस अहमद, देवानंद पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, अतीउल्लाह सिद्धीकी, मो. मारूफ अली, चन्द्रशेखर चौधरी, राजबहादुर निषाद, रंजना सिंह, शकुन्तला देवी, सर्वेश शुक्ला, अशफाक आलम, सुबाष गुप्ता, अजय सिंह, राजकपूर, विष्णु तिवारी सहित तमाम कांग्रेसी थे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages