बस्ती। मिशन रोजगार के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में चयनित 1782 युवाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसमें सिंचाई एवं जल संसाधन तथा आवास विकास परिषद में अवर अभियन्ता, आयुष एवं चिकित्सा विभाग में डाक्टर, गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी, विद्युत विभाग में तकनीशियन तथा प्रशासनिक सुधार में समीक्षा अधिकारी के पदों पर तैनात हुए हैं। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अन्तर्गत इनकी भर्ती हुई है उसी के अनुसार ये अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों में छः लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, इसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। समारोह को प्रदेश के जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

No comments:
Post a Comment