बस्ती। भाजपा की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह के सभागार में समाजसेवी एनजीओ संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सांसद हरीश द्विवेदी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक रामचरन चौधरी ने किया। जिले के सैकड़ों सामाजिक संगठनों व एनजीओ ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी सामाजिक संस्थाओं का हार्दिक वंदन व अभिनंदन किया। इस दौरान दस वर्षों में हुए बदलावों पर नौ मिनट की फिल्म भी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक संस्थाएं एक बड़ी अहम भूमिका निभा रही है। अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन सामाजिक संस्थाएं समाज के लिए जीती हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी एनजीओ संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भाजपा नेताओ द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक भानु प्रकाश मिश्र, रोली सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment