<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 15, 2024

भाजपा कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन


बस्ती। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं।  इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती कार्यालय में एक दिवसीय 'लाभार्थी संपर्क अभियान' कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में बस्ती लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने की टिप्स दी।

घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: बस्ती लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हर घर जाएंगे और मोदी सरकार को 2024 में फिर दोहराएंगे। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में 25 करोड़ लाभार्थी हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है। इनमें 8 से 9 करोड़ लोगों ने 1 से ज्यादा अधिक योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त किया है।
कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कार्य करने की दी गई नसीहत:  सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी से संपर्क करें और उन्हें अपने सहयोगी के रूप में कार्यकर्ता बनाएं।
 लोकसभा प्रभारी सेतभान राय और संयोजक केडी चौधरी ने भी अनेक जानकारियां दी। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए सभी को एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यशाला में लोकसभा सुशील सिंह, संजय जायसवाल, ऋचा वशिष्ठ, संयोजक केडी चौधरी, विधायक अजय सिंह, संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पवन कसौधन, प्रेम सागर त्रिपाठी, विवेकानन्द वर्मा, अनूप खरे, दया शंकर मिश्रा, राजेश पाल चौधरी, आनंद सिंह कलहंस, राजेंद्र गौड़, राना नागेश सिंह, जगदीश शुक्ला, सुखराम गौड़ आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages