- सोनहा मंडल कार्यशाला में गांव चलो अभियान की बनी रणनीति
भानपुर (बस्ती)। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के समस्त बूथों पर प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान पार्टी के नेता सरकार की उपलब्धियां को जनता को बताएंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा तय किए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करेंगे।
शुक्रवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सोनहा मंडल में स्थित लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता नितेश शर्मा कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं को अपने निर्धारित बूथ पर प्रवास कार्यक्रम के तहत रात्रि निवास करना है। प्रवास के दौरान पार्टी द्वारा तय किए गए महत्वपूर्ण कार्य को बूथ स्तर पर ही पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि एक बार पुनः देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर के आम जनमानस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है। इस बार 2014 तथा 2019 से भी प्रचंड बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी और एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया तथा संचालन उमाकांत शुक्ल ने किया। इस अवसर पर भगवंत गुप्ता, अवधेश शुक्ल, रामभारत यादव, गगन पांडेय, अंबिका चौधरी, चिंता हरण पांडेय, विनय चौरसिया, राधेकृष्ण पांडेय, राम उग्रह गुप्ता, शिवपूजन चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, उर्मिला मोदनवाल, रंगीलाल गुप्ता, दिलीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment