बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 09 मार्च को जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट न्यायालय परिसर एवं समस्त तहसील मुख्यालयों पर किया जायेंगा। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र ने दी है। उन्होने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जाति, आय, अधिवास, हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, दैनिक राजस्व वाद तालिका, राजस्व वाद न्यायालय आदेश प्रति, राजस्व वाद विवरण आदि जैसे वाद या प्रार्थना पत्र अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जायेंगा।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को लिखे पत्र में निर्देशित किया है कि उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त प्रकार के वादों को चिन्हित कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना/सूची 6 मार्च 2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment