<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 29, 2024

भानपुर को मिला 14 करोड़ की लागत का फायर स्टेशन

 - भानपुर तहसील क्षेत्र 413 गांवों के साढ़े तीन लाख लोग होंगे लाभांवित


भानपुर (बस्ती)। गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 34 अग्निशमन केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण एवं चार अग्निशमन केंद्रों का शिलान्यास किया। जिसमें 14 करोड़ 20 लाख बत्तीस हजार रुपये की लागत का अग्निशमन केंद्र भानपुर का भी लोकार्पण हुआ। 
  यहाँ भानपुर में फायर स्टेशन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी तथा सांसद हरीश द्विवेदी के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता नितेश शर्मा ने फीता काटकर किया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी ने कहा कि भानपुर अग्निशमन केंद्र का लाभ भानपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र सोनहा तथा गौर, वाल्टरगंज एवं रुधौली आंशिक के कुल 413 गांव जिनकी आबादी 358572 है। 
       इस फायर स्टेशन के शिलान्यास के कुछ दिनों बाद ही 4 अप्रैल 2022 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर क्रियाशील कर दिया गया था। भानपुर अग्निशमन केंद्र के क्रियाशील होने के बाद से अब तक भानपुर तहसील क्षेत्र के कल 181 अग्निकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 मनुष्यो 53 पशु ऑन एवं लगभग 1 करोड़ 8 लाख 60 रुपए से अधिक की संपत्ति बचाई गई है।
      लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि नितेश शर्मा ने कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 1944 से 2017 के बीच 73 वर्षों में केवल 288 फायर स्टेशन स्थापित किये गए। जबकि पिछले 7 वर्षों में 71 नए फायर स्टेशन स्थापित किए गये। कम समय में यह उत्तर प्रदेश सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों को आग लगने पर त्वरित मदद मिल सकेगी।
      इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एसडीएम आशुतोष त्रिपाठी, सीओ रुधौली सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीएफओ यतींद्र नाथ, अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र,फायर मैन अभिलाष चंद्र पांडेय, राम निवास यादव, भाजपा नेता अनूप शुक्ल, सुधाकर पांडेय नीरज, मंटू दूबे, अनिल मिश्र, रामभारत यादव, राजाराम तिवारी, संतोष पांडेय, राजू मिश्र, भगवंत गुप्ता, आकाश चौधरी, दीपक पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages