<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 15, 2024

संविधान और देश को बचायेगी भारत जाड़ो न्याय यात्रा

बस्ती। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में कांग्रेस महासचिव एवं उ.प्र. के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रभारी संगठन अनिल यादव, पूर्वांचल प्रभारी सत्यनरायन पटेल का गोरखपुर जाते समय फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।


राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा देशभर में न्याय और अन्याय के बीच जंग चल रही है। हमारे नेता राहुल गांधी न्याय का ध्वज लेकर निकल पडे हैं। उनकी भररत जोड़ों न्याय यात्रा संविधान और देश को बचाने के लिये निकली है। देश की जनता बड़े भरोसे से कांग्रेस की ओर देख रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता फिरकापरस्तों के हाथ से सत्ता छीनकर कांग्रेस को सौंपने की तैयारी कर चुकी है। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डुमरियागंज लोकसभा के कोआर्डिनेटर देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, सुरेन्द्र मिश्रा, शीतला शुक्ला, हरिश्चन्द्र शुक्ल, सिद्धार्थ नगर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, सच्चिदानंद पाण्डेय, शकुन्तला देवी, शिवविभूति मिश्रा, साधूसरन आर्या, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, गंगा प्रसाद मिश्रा, राजेन्द्र चुवर्वेदी, संजीव त्रिपाठी, डा. शीला शर्मा, नीलम चतुर्वेदी, सुबोही निकहत, जितेन्द्र चौधरी, डा. वाहिद, रंजना सिंह, शबीहा खातून, नफीस अहमद, अतीउल्लाह सिद्धीकी, शौकत अली नन्हू, राकेश पाण्डेय, सर्वेश शुक्ला, रामबचन भारती, प्रमोद दूबे, डा. मारूफ, अनिल त्रिपाठी, अलीम अख्तर, मो. अशरफ अली, आनंद निषाद, राजबहादुर निषाद, अकरम अंसारी,, फिरोज खां, जय प्रकाश चौबे, शिवाकांत त्रिपाठी, वित्तन अंसारी, सईद अख्तर, इम्तियाज राइनी, अब्दुल अजीज, राजेश खैधरी, चन्द्रशेखर वर्मा, दिलशाद अफसर, शादाब अफसर, अफसर अहमद सलमान, विनय तिवारी, गुड्डू सोनकर, अजय प्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, सुजीत शुक्ला आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages