वॉयस ऑफ बस्ती संबाददाता
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैराटी ग्राम निवासी अनिल कुमार कनौजिया 30 वर्षीय पुत्र राम सुभग गुजरात प्रदेश में कच्छ में भारतीय थल सेवा में जवान के रूप में कार्यरत है। बताया जा रहा उसका अल्पसंख्यक समुदाय की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के बताई जा रही है। विगत तीन दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था। अन्य धर्म से जुड़ा होने के कारण परिजन इस प्रकार के सम्बंध से खुश नही थे। बताया जा रहा कि तनाव की वजह से उसने घर पर रविवार की रात करीब 9 बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन - फानन में परिजनों द्वारा निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल बस्ती ले गए जहां उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment