<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 23, 2024

अवध में राम जी आए - आचार्य डॉ राधे श्याम द्विवेदी

अवध में राम जी आए 


विश्व में धर्म फैलाए
सनातन जितनी हुई प्रताड़ित
जलवा उतना ही बिखराए।।

सबर सबरी सा करती थी
डगर रघुवर की तकती थी।
खोजते घर उसके आए 
प्रेम सने जूठे बेर खाए।।

गुह निषाद करता इंतजार
तरह तरह व्यंजन बनवाया ।
सेवा में रहा वह दिन रात
परण आसन पर सुलवाया।।

केवट  रहा सबसे बड़भागी
परिवार को मुक्ति दिलवाया।
किया अनुनय विनय वह खूब 
प्रभू को गंगा उतरवाया।।

अयोध्या सूनी जो हुई थी 
सभी जन राम को तरसते थे ।
बिरह में राम लल्ला  के
अवध जन क्षण-क्षण सिसकते थे।।

बढ़ गया था रावण आतंक 
ऋषि मुनि थे बहुत संतप्त।
करा राक्षस का कुल संहार
अनुग्रह प्रभु का पाए संत।।

नदी सरयू की प्यासी थी
अहिल्या भी निरासी थी।
मां का आंगन हो गया सूना
महल खाने को दौड़ता था।।

ग्राम नंदी हुई थी धन्य
भरत जी बने तपसी थे।
रहे जब तक प्रभु वन में
अवध में छाई उदासी थी।।

सज गया दुल्हन सा हर घर 
रंग गया भगवा में सारोबर।
प्रतिष्ठित हुए सभी के घर
अवध थी जिनकी धरोहर ।।

जतन भक्तों का रंग लाया
राज फिर राम का आया।
न्योछावर कर के प्राणों को
भवन रघुवर का सजवाया।।

दिए हर ओर जल रहे 
दिवाली  दुबारा मन रही ।
अवध में राम जो आए 
खबर पूरा विश्व फैल गई।।

मोदी सा सेवक जो मिला
योगी सा उद्योग जो किया।
विपक्षी देखकर सोचते हैं 
चुनाव हाथ से निकल गया।।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages