<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 4, 2024

यूपी जोड़ो यात्रा में शामिल होने की बनी रणनीति, शनिवार को कूच करेंगे कांग्रेसी

बस्ती। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने हेतु बस्ती से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शनिवार की सुबह लखनऊ कूच करेंगे। पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्ष में हुई बैठक में यात्रा में बस्ती से बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने की रणनीति बनी। उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जारी यूपी जोड़ो यात्रा 06 जनवरी को लखनऊ पहुंच रही है।

यात्रा रकाबगंज से शुरू होकर परिवर्तन चौक होते हुये शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी पूरे जोश खरोश से हिस्सा लेंगे। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा जो काग्रेसी लखनऊ जाना चाहते हैं वे उनके संपर्क में रहें। बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा यूपी जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनना हर कांग्रेसी के लिये गौरव की बात है। केन्द्र व प्रदेश में संविधान को हाशिये पर जिस तरह से सरकार चलाई जा रही है इससे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह के रूप में अपनी वैश्विक पहचान बनाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस ने गुलामी से लेकर आजादी तक हर दौर देखा है, सरकार की मानमानियों के खिलाफ कांग्रेस की जंग जारी रहेगी।


बैठक का सफल संचालन करते हुये वरिष्ठ कांग्रेसी अवधेश सिंह ने कहा भाजपा सरकार की मनमानियां सिर चढ़कर बोल रही हैं। 2024 में इण्डिया गठबंधन भाजपा के छक्के छुड़ायेगा और तानाशाह सरकार की छुट्टी हो जायेगी। बैठक को प्रवक्ता मो. रफीक खां, नर्वदेश्वर शुक्ला, सूर्यमणि पाण्डेय, लालजीत पहलवान सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। संजीव त्रिपाठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष मंजू पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, अशोक श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार, अमित प्रताप सिंह, गंगा मिश्रा, सर्वेश शुक्ला, आनंद कुमार निषाद, राजेन्द्र चौधरी, बृजेश पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, रविन्द्र कुमार, मो. अशरफ अली, रविन्द्र सिंह राजन, विजय, नन्हबू प्रसाद सोनकर, फिरोज खान, अमित प्रताप चौधरी आदि ने यात्रा को सफल बनाने हेतु अपना सुझाव दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages