<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 9, 2023

भाजपा ने कांग्रेस की भ्रष्टाचारी, देश विरोधी नीतियों के विरोध में किया प्रर्दशन, फॅूका पुतला

 बस्ती। बस्ती में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहर के शास्त्री चौराहे पर समूह के रूप में कांग्रेस की भ्रष्टाचारी, देश विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। झारखंड में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों से करोड़ों रूपये की नकदी बरामद होने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेपी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत, कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पहले ले रखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब अखण्ड घोटाले भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। कांग्रेस के अधिकांश मंत्री तिहाड़ जेल में जा रहे थे। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां इतना रुपया मिला की मशीन गर्म हो गई। सांसद ने कहा कि इस भ्रष्टाचार पर ना प्रियंका कुछ बोली ना सोनिया कुछ बोली ना राहुल कुछ बोल रहें हैं। न ही घमंडिया गठबंधन का एक व्यक्ति इस पर कुछ बोलने को तैयार है। अगर कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार, देश को लूटने की है, तो मोदी की गारंटी एक-एक पैसा वापस मांगने की है। 


जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कांग्रेस से सवाल किया है कि कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां 330 करोड़ रुपया बरामद हुआ है। इस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी क्या जवाब देंगी। 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्र, महेश शुक्ल, अनूप खरे, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अरविन्द पाल, अनिल दुबे, रोली सिंह, दिलीप पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, राना दिनेश प्रताप सिंह,  दुष्यन्त सिंह, रघुनाथ सिंह, जटा शंकर शुक्ल, केके सिंह, प्रबल मालानी, अमित गुप्ता, प्रभात गौतम, इंद्रजीत चौहान, राधेश्याम कमलापुरी, अतुल यादव, राम चरन चौधरी, गजेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, पिन्टू तिवारी, प्रेम प्रकाश चौधरी, अखिलेश शुक्ल, दिलीप भट्ट, सुनील तिवारी, रामनेवास गिरी, अभिषेक सिंह, जॉन पाण्डेय, सतीश सोनकर, आलम चौधरी, अजय पाण्डेय, विजय तिवारी, सलमान खान, कुँवर आनंद सिंह,दिव्यांशु दुबे, सुनील सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages