गोरखपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर स्प्रिंगर लॉरेटो गर्ल्स स्कूल की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने एन सी सी ग्रुप मुख्यालय पर डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दूबे, एव. 15 गर्ल्स बटालियन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रुप मुख्यालय में कार्यरत सेना के जवानों से मिल कर पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कर्नल दुबे ने कहा कि झंडा दिवस राष्ट्र, सैनिकों और अमर शहीदों के प्रति सम्मान का उत्सव है,यह झंडा दिवस सन 1949 से प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता हैं ,इस उत्सव के माध्यम से राष्ट्र के नागरिक भारत माँ की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों के कल्याण के लिए अपने मेहनत की कमाई का कुछ अंश दान स्वरूप भी एकत्रित करके राष्ट्र की रक्षा में अपना योगदान देते हैं। इस क्रम में 15 गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह ने छात्राओं को सेना में भर्ती के बारे में समझाया एवं छात्राओं को सेना में उपयोग होने वाले कुछ हथियारों के बारे में जानकारी प्रदान की, छात्राओं के स्वागत ओर सम्मान में ग्रुप मुख्यालय पर एक टी पार्टी का आयोजन किया गया। ग्रुप मुख्यालय में स्थित 15 गर्ल्स बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर महुवा भट्टाचार्य ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं छात्राओं को सेना में जाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर एन सी सी ग्रुप मुख्यालय के सूबेदार मेजर सीके मंडल,राजू मौर्या,एवम विद्यालय के पूनम अतुल पांडेय , संघमित्रा राय, नवनीत यादव आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के आयोजन में हवलदार मोनू कुमार, नायक घनश्याम आदि का विशेष योगदान रहा। छात्राओ ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए एवम एन सी सी मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया गया।
No comments:
Post a Comment