बस्ती। ऑल इण्डिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष मो0 तालिब अली ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार त्रिपाठी को प्रदेश सचिव नामित किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ अनिल कुमार त्रिपाठी को ऑल इण्डिया कौमी तंजीम का प्रदेश सचिव नामित किये जाने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओें के साथ उनका स्वागत किया।
यह जानकारी देते हुये प्रदेश प्रवक्ता अवधेश सिंह ने बताया कि अनिल कुमार त्रिपाठी को प्रदेश सचिव नामित किये जाने पर कौमी तंजीम के प्रदेश महासचिव अतीउल्ला सिद्दीकी, प्रदेश सचिव सुबुही निकहत, मण्डल अध्यक्ष महबूब आलम, जिलाध्यक्ष डा. मारूफ अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, मो. रफीक खां, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बाबूराम सिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय, गिरजेश पाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, सूर्यमणि पाण्डेय, साधू शरन आर्य आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment