बस्ती। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है। सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पंचायत गनेशपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।
आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के कल्याणकारी नीतियों की जीत है। भाजपा पं. दीन दयाल उपाध्याय के संकल्पों को साकार कर रही है। इससे स्पष्ट है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनायेगी।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ में भाजपा को मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में राजनाथ श्रीवास्तव ‘राजन’, पप्पू उपाध्याय, बाल मुकुन्द मिश्र, उमेश तिवारी, राकेश पाण्डेय, अभय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment