<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 3, 2023

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर धरती को ऐसे सपूतों से भरने की कामना

 


बस्ती। महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर विशेष यज्ञ कर लोगों ने भारतवर्ष के हर क्षेत्र को ऐसे सपूतों से भरने की कामना की गई। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि ईश्वर एक है अनेक नहीं वेद और वेद के अनुकूल सभी ग्रंथों में ऐसा ही लिखा है। एक ही ईश्वर के ब्रह्मा, शिव, विष्णु, रूद्र, गणेश, पिता, देव, भगवान, चंद्रमा, दुर्गा, अग्नि, शंकर आदि अनेक नामें से पुकारा गया है। प्रत्येक नाम उसके किसी न किसी गुण को प्रकट करता है जैसे ब्रह्मा जो सब जगत को बनाने वाला है, कल्याणकारी स्वरूप होने से शिव, संसार का पालन करने से विष्णु, दुष्ट कर्म करने वालों को दंड देने वाले गुण के कारण रूद्र, सबका स्वामी होने से गणेश आदि उस एक ही परमात्मा के अलग अलग नाम हैं। इसलिए हमें उनका निज नाम ओम का जप और उसके अर्थ की भावना करते हुए उसके विराट स्वरूप का अनुभव करना चाहिए। इस अवसर पर यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य ने बताया कि एक ईश्वर पर विश्वास करने से हमें निर्भयता प्राप्त होती है जिससे हम सबसे मित्र भाव से रह सकते हैं। इस अवसर पर नितीश कुमार, अंश आर्य, शिव श्याम, अंश मद्धेशिया, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages