<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 13, 2023

कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में मण्डलीय तिलहन मेला और गोष्ठी का हुआ आयोजन

 - तिलहनी फसलों में खाद एवं उर्वरक तथा बीज के बारे में दी गयी जानकारी


बस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र, बंजरिया के प्रांगण में मंडलीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत रत्न नानाजी देशमुख कॉन्फ्रेंस हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र ने किया। कार्यक्रम में आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की वरिष्ठ प्रसार अधिकारी डॉ. के. एम. सिंह ने कृषकों को तिलहनी फसलों में खाद एवं उर्वरक तथा बीज  के बारे में जानकारी दी।

अपर निदेशक पशुपालन डॉ. एम. पी. सिंह ने पशुओं के रोग इत्यादि के बारे में जानकारी दी। उप निदेशक उद्यान ने केला परियोजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उप कृषि निदेशक अशोक गौतम ने मोटे अनाज के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. सिंह ने आम की रंगीन प्रजातियों के महत्व के बारे में बताया। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने गन्ना के विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डी. के. श्रीवास्तव, डॉ. वी. बी. सिंह, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. अंजली वर्मा, हरिओम मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages