<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 6, 2023

बाबा साहेब ने शोषितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन लगाया- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

 बस्ती। समस्त भारतीयों को समान रूप से संवैधानिक अधिकार दिलाने वाले भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को कांग्रेसजनों ने याद किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के आवाह्न पर कांग्रेसजन पार्टी दफ्तर पहुंचे, और नगरपालिका परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया।


ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा समाज में व्याप्त छूआछूत, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभ माना जाता है। वह न सिर्फ संविधान के शिल्पकार थे बल्कि शोषितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा भी थे। भारतवर्ष हमेशा उनके योगदान को रखेगा। बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मो रफीक खां, साधूसरण आर्य, बृजेश आर्य, सरोजबाला कन्नौजिया, गुड्डू सोनकर आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages