- सांसद खेल महाकुम्भ से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ीयों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मिल रहा मौका
- खेल महाकुम्भ में करीब 5 लाख खिलाडी ले रहे भाग
बस्ती। सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन चल रहा है। विकासखण्ड स्तर पर खेलों के बाद 15 दिसम्बर से शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन होना था। लेकिन राजस्थान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 15 दिसम्बर को होना है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को शामिल होना है। जिसकी वजह से अब जिला स्तरीय सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन 20 दिसम्बर को होगा। इस बात की जानकारी सांसद हरीश द्विवेदी ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से दी।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 2021 से सांसद खेल महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। जिससे ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों को प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल रहा है। 2022 में हुए खेल महाकुम्भ में करीब 4 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से कई खिलाड़ियों राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। 2023 के सांसद खेल महाकुम्भ में करीब 5 लाख खिलाड़ियों को खेलने का अनुमान है। विकासखण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन हो चुका है अब जिला स्तरीय खेलों का आयोजन होना है। जिसके शुभारम्भ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आगमन होना है। लेकिन राजस्थान में 15 दिसम्बर को शपथ ग्रहण के कारण उनका आगमन नहीं हो पा रहा है इसलिए अब 20 दिसम्बर से जिला स्तरीय सांसद खेल महाकुम्भ का अयोजन किया जायेगा।
सांसद ने बताया कि निवंध प्रतियोगिता में 2 लाख 97 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और चित्रकला में लगभग 2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया कुल मिला कर देखा जाय तो लगभग 3 लाख लोगों ने भाग लिया है। दौड़ में एक विकासखण्ड से 120 लोग चयनित हुए हैं। पिछली बार करीब 4 लाख लोगों ने भाग लिया था इस बार 5 लाख खिलाड़ीयों के प्रतिभाग करने की संम्भावना है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा इसके पूर्व का सांसद खेल महाकुभ्भ एक इतिहास रचा है। जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई। खेल महाकुम्भ में खिलाड़ी, विद्यार्थी और कलाकार सभी का अवसर मिल रहा है। इस बार भी हर वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है। आप सभी जनपद वासियों से अपील करता हॅू कि आप सभी 20 दिसम्बर को पहुॅचें।
No comments:
Post a Comment