<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 14, 2023

1185 ग्राम पंचायत में मत्स्य पालन के लिए कराया जायेगा तालाब का निर्माण

 - तालाब निर्माण के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को 15 दिन का दिया गया समय

बस्ती। जनपद के 1185 ग्राम पंचायत में मत्स्य पालन हेतु एक-एक तालाब निर्माण के लिए जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि 50×50 मी. का तालाब, जिसके बांध की चौड़ाई 3 मीटर तथा गहराई 2 मीटर होगी। इसके निर्माण के लिए मॉडल तालाब का डिजाइन भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिस पर लगभग कुल रू0 8 लाख की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आंध्र प्रदेश से मछली की आपूर्ति की जाती है, जबकि यहां का पानी और वातावरण दोनों मत्स्य पालन के लिए काफी अनुकूल है। मत्स्य पालन से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे तथा इसका पालन करने वालों का आर्थिक आय बढ़ेगी। साथ ही यहां के लोगों को प्रोटीनयुक्त आहार प्राप्त होगा।


  उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत तालाब निर्माण के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि सभी तालाब तैयार हो जाने पर मत्स्य विभाग एक साथ इसमें मछली के बीज डलवाएगा। मत्स्य बीज की तैयारी के लिए उन्होंने मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप वर्मा को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है । बैठक में डीडीओ संजय शर्मा, मत्स्य कार्यपालक अधिकारी संदीप वर्मा, सभी खंड विकास अधिकारी गण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages