<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 7, 2023

रंग बदलते लोग


कितने अंजान चेहरे दुनिया में मिलते है,
उनमें से कितने जो जिंदगी भर चलते है।

कुछ शक्ल के सुंदर मौकापरस्त होते है,
बदन को छूकर सब कुछ कर गुजरते हैं।

कुछ अक्ल के मंद दिल के समुंद्र होते है,
कुछ कर गुजरते नहीं मगर  दुख हरते हैं।

मन के कपटी गिरगिट सा रंग बदलते हैं
पास रह कर भी हम से कुछ अखरते हैं।

कुछ दूर रहकर भी दिलों में ही बसते है।
कुछ  साथ रहकर भी दूर रहते हटते  है।

किस पर करें  यकीं लोग सिरफिरे से है,
मौका मिलते ही जीभर जहर उगलते है।

फिक्र न कर जिक्र करते रहो मनसीरत,
कहने वालों  का क्या वो  कहते रहते है।

सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages