<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 19, 2023

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी श्री हरिविष्णु महायज्ञ

 बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के दसकोलवा गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्री हरिविष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य रामायण दास और जितेन्द्र तिवारी ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा को विस्तार से सुनाया।  


कथा व्यास ने कहा कि वशिष्ठी की नगरी बस्ती धन्य है जहां पुत्रेष्टि यज्ञ से परमात्मा का अवतार हुआ। दशरथ  के पास वशिष्ठ जैसे समर्थ गुरू होने के बाद भी वे निःसन्तान थे, उसका कारण मात्र यही कि उन्होने इच्छा ही प्रकट  नहीं किया। जैसे ही दशरथ जी ने इच्छा प्रकट किया  श्रृंगीऋषि के मार्ग दर्शन में यज्ञ अनुष्ठान सफल हुआ।   धरती पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म हुआ। दशरथ के घर साक्षात परब्रम्ह श्री हरि पैदा हुये। जो निर्गुण थे वही भक्तों के प्रेम के कारण सगुण हो गये। चैत्र मास शुक्ल पक्ष और नवमी तिथि को मध्यान्ह में श्रीराम ने  धरा पर अवतार लिया।  

कथा पाण्डाल में जैसे ही श्रीराम का जन्म हुआ ‘भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी’’ के गान के साथ वातावरण प्रसन्नता से भर गया। श्रद्धालु भक्तों ने फूलों की वर्षा किया और सिया वरराम चन्द्र की गूंज से कथा पाण्डाल गूंज उठा।

कथा में मुख्य रूप से भोलानाथ पाण्डेय, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, संजय पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, विश्वम्भरनाथ, विजयनाथ, प्रभुनाथ, दीनानाथ, राम मूरत, अनुज पाण्डेय, नीरज, रूद्र प्रसाद, हरिश्चन्द्र, सुशील कुमार, शकुन्तला, परी देवी, माला देवी, कुशलावती, हरिहर, आरती, कौशल पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, विनोद, डा. प्रेमचन्द्र, चन्द्रमौलि पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, उमेश, सतीश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, मनीष, मदन गोपाल, वीरेन्द्र पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, भोला पाण्डेय, दीनानाथ पाण्डेय, चन्द्रावती पाण्डेय, नरसिंह तिवारी, जटाशंकर पाण्डेय, सत्यभामा, झिन्नन, तारा, कंचन, आरती देवी सरिता पाण्डेय,   साधना, रानी, चन्द्रावती, विजय लक्ष्मी, मीरा देवी, सरोज देवी, पुष्पलता पाण्डेय, निर्मला, सुनील कुमार पाण्डेय, कमल पाण्डेय, कृष्ण गोपाल पाण्डेय, आरती पाण्डेय, अर्पिता, नरसिंह तिवारी, चन्द्रमणि पाण्डेय, आरती, चन्द्रमणि पाण्डेय, पूनम देवी, आस्था, महिमा, मानसी, आंचल, सतीश पाण्डेय, उमेश, अंशू के साथ ही अनेक भक्त उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages