<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 23, 2023

नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त


बस्ती। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल आपसी सहमति से गुरूवार को समाप्त हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा के साथ सभासदों की उपस्थिति में आन्दोलित कर्मचारियों के साथ धरना स्थल पर बैठक हुई। अंकुर वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह को  शासन के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उनके कार्यभार ग्रहण के बाद नियमित, संविदा, आउट सोर्स और पेंशनरों का भुगतान तत्काल प्रभाव से करा दिया जायेगा। कर्मचारी संगठनों के 14 सूत्रीय मांग पत्र पर भी सहमति व्यक्त की गई। कहा गया कि प्राथमिकता के स्तर पर  पालिका कर्मचारियों के समस्याओें का विन्दुवार निस्तारण कराया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाई व अन्य कार्याे में तेजी आयेगी। प्रभारी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से शपथ ग्रहण कराया जायेगा। धरना स्थल पर नगर विकास कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष वसीम, के साथ ही सत्यदेव शुक्ल, सर्वेंद्र सिंह, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages