<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 28, 2023

जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिये बडा खतरा

बस्ती। मंगलवार को लक्ष्मी  ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताआंें ने जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये पर्यावरण रक्षा पर जोर दिया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से चन्द्रभान चौधरी बालिका इण्टर कालेज बेलभरिया में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि जे.पी यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का कृषि के साथ ही जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रभाव पड़ रहा है। डा. आर.पी. वर्मा ने कहा कि पृथ्वी के बढ़ते तापमान से लगातार मौसम की जलवायु परिवर्तन हो रही है, परिणामस्वरूप बारिश के तरीकों में बदलाव होने के साथ ही तेजी से गलेशियर पिघल रहे हैं। पृथ्वी के साथ-साथ मानव जीवन के लिए यह बड़ा खतरा है। जागरुकता से ही शुद्ध पर्यावरण को बचाया जा सकता है। डा. शिवराम गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव एवं समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, कृषि के फैसले मुख्यतः मौसम पर निर्भर है और जलवायु परिवर्तन के होने वाले मौसमी बदलाव पर इसका बहुत असर पड़ता है कृषि के उत्पादन पूरी तरह जलवायु पर आश्रित होती है। जलवायु परिवर्तन की मुख्य वजह ग्रीन हाउस गैस जैसे मेथेन कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रस ऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि है। डा. नेहा त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के लिए बनाई गई जलवायु स्मार्ट कृषि राष्ट्रीय स्तर की परियोजना है जो की चुनौती खाद्य सुरक्षा के लिए है। जय प्रकाश यादव ने कहा कि जलवायु के प्रभाव से भारत के उत्तर पश्चिम में सूखा मध्य उत्तरी क्षेत्र में गर्म लहरों की वातावरण एवं तीव्रता से वृद्धि परिवर्तन भारत में बाढ़ पूर्वी क्षेत्र में चक्रवात है। संस्था की प्रबंधक सुमन श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने हेतु कुछ विशेष सशक्त अनुकूलन रखने, वृक्षारोपण पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित चार्ट आदि प्रस्तुत करने के साथ ही नुक्कड नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्हें प्रमाण-पत्र, मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौध रोपे गये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कुमार वर्मा, कृष्णा श्रीवास्तव, राम भवन मिश्र, शिव चौधरी, अरूण वर्मा, निशा, प्रीती, अनमोल, रीता, शिवांगी, खुशी, पूनम, सुरेश, विकास, शर्मा, पूजा, विशाल, दुर्गालाल, वीरेन्द्र, अमरेन्द्र, माया देवी, विकास लाल, विवेक, अंकित गौरव के साथ ही बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages