<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 20, 2023

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान दिलाने के लिए हुई मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत - श्रीनिवास राय

कुशीनगर। महिलाओं को जागरूक करने के लिए शारदीय नवरात्र पर 'शक्ति दीदी' अभियान की शुरुआत की गई है। 'मिशन शक्ति' अभियान के दूसरे चरण के तहत महिला पुलिसकर्मी 'शक्ति दीदी' बनकर उनके बीच जाएंगी और महिला संबंधित कानून के बारे में जागरूक करेंगी। उक्त बाते भाजपा के पटहेरवा मण्डल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने कही।
श्रीनिवास राय 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में हर बुधवार महिलाओं के बीच ‘शक्ति दीदी’ पहुंचेंगी और जागरूक करेंगी। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थानों और महिलाओं के बीच पहुंचकर योजनाओं के लिए उनको जागरूक करेंगी। महिलाओं से संबंधित कानूनों के बारे में भी बताएंगी। 'मिशन शक्ति' के तहत यूपी के गृह विभाग ने योजना तैयार की है, इसमें दूसरे विभाग के समन्वय से काम होगा। शारदीय नवरात्र पर यूपी सरकार आधी आबादी को जागरूक और आत्मनिर्भर करने के लिए एक पहल की शुरुआत कर दी है। महिलाओं के लिए ख़ास तौर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत 'शक्ति दीदी' की शुरुआत हो चुकी है। हर सप्ताह बुधवार के दिन दो महिला पुलिसकर्मी की टीम गांव और शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के बीच पहुंचेगी। इन महिला पुलिस कर्मियों को शक्ति दीदी कहा जाएगा। 'शक्ति दीदी' का काम महिलाओं को जागरूक करना होगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं ऐसी हैं, जो महिला प्रधान हैं। ऐसे में महिलाओं को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। खास बात यह है कि इस अभियान के दौरान अलग-अलग विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत और न्याय पंचायतों में भ्रमण के दौरान शक्ति दीदी के साथ बैंक कॉरेस्पॉन्डेट सखी (बीसी सखी), राजस्व लेखपाल, एएनएम और आशा वर्कर भी मौजूद रहेंगी।
योजनाओं की सूची तैयार कर बताया जाएगा
भाजपा नेता श्रीनिवास राय ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेंटर सेफ सिटी योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और महिला ई-हाट योजना जैसी अनेको योजनाएं हैं। इनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इनकी सूची तैयार करके महिलाओं को बताया जाएगा।
विभिन्न विभागों के समन्वय से चलेगा अभियान
भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने बताया कि दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 'मिशन शक्ति' योजना की शुरुआत की गई थी। इसकी सफलता और महिलाओं में इसके प्रभाव को देखते हुए इसके दूसरे चरण के लिए 'शक्ति दीदी' अभियान को शामिल करने की योजना तैयार की गई है। गृह विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत महिलाओं और बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, अनैतिक व्यापार निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की जानकारी भी महिलाओं को दी जाएगी।
महिलाओं को ये सभी दी जाएगी जानकारी
भाजपा नेता श्रीनिवास राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ये है कि इससे महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सके। यूपी में महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1026, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क की भी जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि इनमें से किसी भी सुविधा या मदद के लिए वो आगे आएं।
'मिशन शक्ति' के दूसरे चरण के तहत 'शक्ति दीदी' की शुरुआत
भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। हाल ही में उन्होंने ये कहा था कि बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी करने वालों को अगले चौराहे कर यमराज का सामना करना पड़ेगा। लेकिन प्रदेश के कई घटनाएं समय-समय पर होती रही हैं। महिलाओं को जागरूक करने वाली उन तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए अब 'मिशन शक्ति' अभियान के दूसरे चरण के तहत महिला पुलिसकर्मी 'शक्ति दीदी' बन कर उनके बीच जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages