बस्ती। शुक्रवार को पितृ पक्ष में पूर्वजों की स्मृति में रूद्रा सोशल वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा श्रीमती लक्ष्मी पाण्डेय द्वारा बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों में कम्बल, फल, दोपहर का भोजन भेेंट किया गया। लक्ष्मी पाण्डेय ने कहा कि वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजन खुद को अकेला न समझा। उन्हें अपनों ने भले ही ठुकरा दिया हो समाज उनके साथ है।
वृद्धजनों को सामग्री भेंट करने वालों में रूद्रा सोशल वेलफेयर फाउन्डेशन के विनय कुमार पाण्डेय, श्रवण कुमार दूबे, आकाश पाठक, अजय कुमार यादव, राम किंकर चौहान, छोटू प्रजापति, एहसान रजा आदि ने योगदान दिया।
No comments:
Post a Comment