<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 2, 2023

बापू-शास्त्री ने कठिन समय में देश को दिशा दिया - ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’


बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद मसुरियादीन पासी को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में जयन्ती अवसर पर याद किया गया। ध्वजारोहण के बाद गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस के मील के पत्थर है। दोनों नेताओं ने देश को आजाद कराने के लिये संघर्ष किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय-जवान जय किसान का नारा देकर कठिन समय में देश को नयी पहचान दिया। इन्ही महापुरूषों की विरासत पर देश आगे बढ रहा है। बापू-शास्त्री के विचार हर युग में प्रांसगिक बने रहेंगे।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, मो. रफीक खां, अनुरूद्ध त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ल, शकुन्तला देवी, बाबूराम सिंह, वृजेश कुमार आर्य, देवी प्रसाद पाण्डेय आदि ने बापू-शास्त्री को नमन् करते हुये कहा कि दोनों महानायकों ने सदैव घृणा और नफरत की जगह जन विश्वास अर्जित किया। उनके विचारों पर आगे बढकर ही देश प्रगति कर सकेगा। बापू की आलोचना कुछ लोगोें के लिये आसान है किन्तु महात्मा गांधी बनना उतना ही कठिन, वे विचार बन चुके हैं जो युगों तक हमारा मार्ग दर्शन करते रहेंगे।
बापू-शास्त्री जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य रूप से सुरेन्द्र मिश्र, महेन्द्र श्रीवास्तव, सूर्यमणि पाण्डेय, साधू शरन आर्य, शौकत अली नन्हूं, लालजीत पहलवान, गंगा प्रसाद मिश्र, वीरेश कुमार सिंह, प्रमोद दूबे, रामानुज पाएडेय, सुधीर यादव, नीलम चतुर्वेदी, सोनी मिश्रा, अशफाक आलम कुरेशी, अलीम अख्तर, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय,  जितेन्द्र सिंह, मुन्नू शुक्ल, सुनील पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, राम बचन भारती, मो. अशरफ अली, महबूब हसन, जावेद अख्तर, राजेन्द्र चौबे, राम धीरज चौधरी, मदन लाल मद्धेशिया, अनिल त्रिपाठी, अजमुतल्लाह, अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र चौधरी, अजय शुक्ल, विश्वम्भर श्रीवास्तव, रामजीत चौधरी, महेन्द्र त्रिपाठी, नीरज कुमार, सुभाष चन्द्र, मो. सरवर अंसारी, मो. इब्राहीम, लुकमान, मनीष श्रीवास्तव, राम विकास यादव, छोटेलाल, सूर्य नरायन, अबरार के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages