<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 3, 2023

माता अमृतानंदमयी की आभा को केवल महसूस किया जा सकता है : पीएम मोदी

नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी (जिन्हें अम्मा के नाम से भी जाना जाता है) के 70वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी आभा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इसे केवल महसूस किया जा सकता है।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, अम्मा की उपस्थिति और उनके आशीर्वाद की आभा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, हम इसे केवल महसूस कर सकते हैं।
मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले 10 वर्षों में अम्मा का काम और दुनिया पर उनका प्रभाव कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने उनकी उपस्थिति में फरीदाबाद, हरियाणा में अमृता अस्पताल के उद्घाटन को याद किया।
पीएम ने कहा, “अम्मा प्रेम, करुणा, सेवा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। वह भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वाहक हैं।”
उन्होंने कहा, चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या शिक्षा का, अम्मा के मार्गदर्शन में हर संस्थान ने मानव सेवा और सामाजिक कल्याण को नई ऊंचाइयां दी। अम्मा, विकास के लिए भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण की प्रतिबिंब हैं, जिसे आज महामारी के बाद की दुनिया में स्वीकार किया जा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने गंगा के किनारे शौचालय बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का दान भी दिया, जिससे स्वच्छता को नई गति मिली।
उन्‍होंने कहा, “अम्मा के दुनिया भर में अनुयायी हैं। उन्होंने हमेशा भारत की छवि और इसकी विश्वसनीयता को मजबूत किया है। जब प्रेरणा इतनी महान हो तो प्रयास भी महान हो जाते हैं।”

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages