<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 25, 2023

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां


बस्ती। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हरैया स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ था। भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। कहा कि महिलाओं के लिए बचत खाता खुलवाना, महिलाओं के नाम राशन कार्ड, मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उज्ज्वला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सभी वर्गों की महिलाओं का बिना भेदभाव उत्थान किया जा रहा है। कहा कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के चलते महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। हरैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिला के स्वावलंबन, सुरक्षा को लेकर संकल्पित भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने आधी आबादी का आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं ताकि महिला शक्तिकरण को और सशक्त व मजबूत किया जा सके।
सम्मेलन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, योगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, शांति देवी, ध्रुव नारायण सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, शिरीन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद  रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages