बस्ती। रविवार को गौर विकास खण्ड के तेनुआ बाजार में ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजन के संयोजन में मंहगाई, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार के विरोध में जन जागरण अभियान की कड़ी में सभा का आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्लकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के नेता, कार्यकर्ता जमीनी मुद्दे उठा रहे हैं किन्तु भाजपा की सरकार उन भगोडों पर मेहरबान हैं जो देश का अरबो रूपया लेकर विदेश चले गये। कहा कि उनके विधायक होने के समय में बजट कम आता था किन्तु कप्तानगंज विधानसभा के विकास की नींव रखी गई। अब विकास के नाम पर बंदरबांट हो रहा है। अब जनता को जागना होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने जनसभा में उपस्थित लोगों का आवाहन किया कि आप सब कांग्रेस का संदेश जनता के बीच लेकर जाय। गैर कांग्रेसी सरकारोें ने उत्तर प्रदेश को बदहाल कर दिया। कांग्रेस की सरकारोें में जो उद्योग लगे थे वे चौपट हो गये। प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि बस्ती का प्लास्टिक काम्पलेक्स, खलीलाबाद, मगहर का कपड़ा उद्योग नष्ट होने के कगार पर है। बुनकर बदहाल हैं, नौजवान जब नौकरी मांगते हैं तो उनको लाठियां मिलती है। व्यापारी जीएसटी से तबाह है। ऐेसे में जब कांग्रेस मजबूत होगी तभी देश, प्रदेश तरक्की करेगा।
तेनुआ बाजार में आयोजित सभा को मुख्य रूप से बाबूराम सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्र, वीरेश कुमार सिंह, सुधीर यादव, गुड्डू सोनकर, राजेश मिश्र, अजय सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूती दें, भाजपा के अच्छे दिन का नारे ने आम आदमी के साथ छल किया है।
सभा में मुख्य रूप से मुजीबुल्लाह खां, कृष्ण कुमार सिंह, इरफान अहमद, संजय यादव, इनामुलहक, बद्री प्रसाद गुप्ता, नन्हकू सोनकर, राम लगन गौड़, अब्दुल सलाम, अब्दुल गफ्फार, मुतल्ली, अब्दुल मजीद, संजय सिंह, सन्तोष गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment