<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 4, 2023

कौमी तंजीम के पदाधिकारी घोषित, मारूफ अली जिलाध्यक्ष बने

बस्ती। ऑल इण्डिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष मो0 तालिब अली ने डा. मारूफ अली को बस्ती का  जिलाध्यक्ष, डा. मोहम्मद हुसैन उपाध्यक्ष और नदीम अशरफ को जिला महामंत्री नामित किया है।

डा. मारूफ अली को ऑल इण्डिया कौमी तंजीम  का जिलाध्यक्ष, डा. मोहम्मद हुसैन उपाध्यक्ष और नदीम अशरफ को जिला महामंत्री नामित किये जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, कौमी तंजीम के प्रदेश महासचिव अतीउल्ला सिद्दीकी, प्रदेश सचिव सुबुही निकहत, मण्डल अध्यक्ष महबूब आलम, बाबूराम सिंह, राकेश पाण्डेय गांधियन, मो. रफीक खां, रामभवन शुक्ल, गिरजेश पाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, साधू शरन आर्य, मंजू पाण्डेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह, नफीस अहमद, अनिल त्रिपाठी, रामबचन भारती, साधू पाण्डेय, डा. वाहिद अली, रामधीरज चौधरी, वारिस अली, अली हुसेन, हैदर अली, हाजी शेर अली शेर, अनिल त्रिपाठी, इफ्तिखार अहमद, अफजाल अहमद, नूर मोहम्मद, अब्दुल वाहिद, मो. रजा, राम बहादुर सिंह, मकबूल हसन, शौकत अली नन्हू, अशफाक अहमद,  अलीम अख्तर, डा. मोहम्मद हुसेन, शकुन्तला देवी, विनोद रानी आहूजा  आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से वे गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने की दिशा में कार्य करके आपसी सद्भावना को मजबूत करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages