<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 26, 2023

महानाट्य जाणता राजा का होगा आयोजन


कानपुर। छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र पर आधारित महानाट्य जाणता राजा का आयोजन आने वाली 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक होना तय हुआ है। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का जनपद आना हुआ। महानाट्य को लेकर उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए महाराज छत्रपति शिवाजी के जीवन चरित्र से जुड़े कई उल्लेखों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी का पूरा जीवन जाति, धर्म से ऊपर उठकर रहा है। जिससे आज के युवाओं को शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेना अत्यावश्यक है। कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि जैसे पूर्व में हुए इस कार्यक्रम से आई धनराशि समाज हित में व्यय की गई थी, उसी तर्ज पर इस बार भी आयोजन के द्वारा अर्जित धनराशि को चिकित्सा क्षेत्र के माध्यम से जन सेवा में समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हाथी, घोड़ा और ऊंट के साथ होने वाले इस जीवंत महानाट्य में पुणे के लगभग डेढ़ सौ कलाकारों की टीम हिस्सा लेगी। इस महानाट्य को लेकर लोगों में उत्साह भी देखा जा रहा है। वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक सीए नीतू सिंह उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages