<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 2, 2023

जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। अधिकारीद्वय द्वारा विभिन्न मामलों से सम्बंधित समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता सहित दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार निस्तारण करें। तहसील धनघटा में कुल 30 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अंतरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा, तहसीलदार योगेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित सम्बंधित राजस्व कर्मी एवं लेखपाल उपस्थित रहें।

मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारीद्वय ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, तहसीलदार मेंहदावल डा0 सुनील कुमार, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उप जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने क्योकि शिकायतकर्ताओं व फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है। तहसील खलीलाबाद में कुल 53 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 01 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दिपांशी राठौर, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages