बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने महिला आरक्षण विधेयक को सदन में पेश किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन नाम से विधेयक तो प्रस्तुत किया किन्तु उनकी नीयत में खोट है। इसे 2029 के लोकसभा चुनाव तक लागू किया जा सकेगा, यह महिलाओं के सपनोें पर कुठाराघात है।
मंजू पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का स्वप्न साकार हुआ। श्रीमती सोनियां गांधी ने सदन में जो पक्ष रखा है वह कांग्रेस का ही नहीं वरन देश के सभी महिलाओं के विचारों से जुड़ता है। कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की नीयत साफ होती तो महिला आरक्षण विधेयक को पहले लाया जा सकता था, यह विधेयक कहीं 15 लाख खाते में आयेंगें और दो करोड नौजवानों को प्रति वर्ष रोजगार मिलेगा की तरह जुमला न साबित हो। इसके लिये देश भर के महिलाआंे को सचेत रहना होगा।
No comments:
Post a Comment